आरटीओ के घर कब चलेगा बुलडोजर गों.ग पा.

Listen to this article

प्रदेश सरकार की दोगली नीति – हरेंद्र मार्को

जन-पथ टुडे, डिंडोरी, 23 अगस्त 2022, मध्य प्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री हरेंद्र मार्को ने विगत दिनों जबलपुर आरटीओ संतोष पाल के यहां ईडी की छापेमारी में बरामद हुई अकूत संपत्ति मिलने के बाद भी मध्यप्रदेश शासन का आरटीओ के प्रति नरम रवैया का आरोप लगाया है। शिवराज सिंह चौहान को भ्रष्टाचार का सबसे बड़ा संरक्षक बताते हुए कहा कि ये बेहद आपत्तिजनक है और प्रदेश में भ्रष्टाचार की संस्कृति को बढ़ावा देने वाली और इसे भाजपा शासन की पोल खुलना बताया है।

हरेंद्र मार्को ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से पूछा है संतोष पाल के यहां इतनी अकूत संपत्ति और बंगले फ़ार्म हाउस मिलने पर भी बुलडोजर अब तक क्यों नहीं चला? कोई कड़ी कार्यवाही क्यों नहीं की गई हैं। क्या रातोंरात मध्य प्रदेश सरकार की नीति में सिर्फ इसलिए परिवर्तन आ गया है क्योंकि इस बार फंसने वाला भ्रष्टाचारी कोई दलित आदिवासी अथवा अल्पसंख्यक नहीं है? हरेंद्र मार्को ने मुख्यमंत्री गृहमंत्री को दोहरे चरित्र का, भ्रष्टाचारियों का संरक्षक निरूपित करते हुए कहां है की आने वाले समय में प्रदेश की पीड़ित जनता भारतीय जनता पार्टी को और उसके कुशासन को गहरा सबक सिखाएगी और सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। हरेंद्र मार्को ने कहां है प्रदेश भर में जगह जगह दलित आदिवासी और अल्पसंख्यको के उत्पीड़न और हत्याओं की खबरें भी इस बेरहम सरकार को जगा नहीं पा रही है और जब पूरा प्रदेश परेशान हाल है मुख्यमंत्री और भाजपा पार्टी चैन की बांसुरी बजा कर गहरी नींद में सो रही हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000