गांजा तस्करी के आरोप में दो गिरफ्तार,72 किलो गांजा और वाहन जप्त

Listen to this article

कोतवाली पुलिस को फिर मिली सफलता

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 25 अगस्त 2022, कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से चार पहिया वाहन में गांजा तस्करी करते 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।इनके कब्जे से पुलिस ने 72 KG गांजा और क्रेटा वाहन जप्त जब्त किया है। बरामद असलहे की कुल कीमत 21 लाख से अधिक आंकी गई है।मामले की जानकारी सांझा करते हुये पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने बतलाया कि बुधवार को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि अमरकंटक से डिंडौरी की तरफ आ रही सफेद रंग की क्रेटा कार में अवैध रूप से गांजा की तस्करी की जा रही है।

मौके पर पुलिस टीम द्वारा बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी की गई। मुखबिर की सूचना के आधार पर क्रेटा वाहन क्रमांक CG 07 BJ 6377 को रोका गया और वाहन चालक व एक अन्य व्यक्ति से पूछताछ की गई। इस दौरान वाहन चालक ने अपना नाम विशाल कुमार उम्र 22 वर्ष निवासी वार्ड क्र.18 कटनी, थाना एनकेजे जिला कटनी और दूसरे व्यक्ति का नाम उमेश सिंह उम्र 26 वर्ष निवासी महुदा थाना जैतहरी जिला अनूपपुर बतलाया। इसके बाद वाहन की तलाशी लेने पर डिक्की में पॉलिथीन और खाकी रंग के सेलो टेप से लिपटे हुये पैकेटों में मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस को वाहन की तलाशी के दौरान दो नग वाहन की नम्बर प्लेट भी मिली हैं।जिनपर दीगर राज्यों के वाहन नम्बर अंकित हैं।जिसके चलते पुलिस ने तस्करी के दौरान नकली नंबर प्लेट की आशंका भी जताई है।

SP संजय सिंह ने आगे बतलाया कि 71 KG 540 ग्राम जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।उन्होंने गांजा की अनुमानित कीमती सात लाख 15 हजार 400 रूपये और क्रेटा वाहन कीमती लगभग 14 लाख रुपये बतलाई है।कोतवाली पुलिस ने दोनो आरोपियों के खिलाफ NDPC एक्ट के अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

जानकारी में बताया गया कि आरोपियों द्वारा विक्रय हेतु गांजा का गैर कानूनी परिवहन किया जाता है। पुलिस कप्तान संजय सिंह के मार्गदर्शन, एएसपी जगन्नाथ मरकाम और एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय के दिशानिर्देश में थाना प्रभारी CK सिरामें, उपनिरीक्षक मनोज त्रिपाठी, स्वाती शर्मा, ASI सुधीर पटैल, प्रधान आरक्षक राजाराम आर्मो, आरक्षक देवेन्द्र पटले, विकास सूर्या, दीपक उईके, संतोष धुर्वे, नितेश दुबे, अजय यादव, सुनील मरावी, विजय मेरावी, मनोज सिंह, महिला आरक्षक दीपमाला नागले, भगवती रावत की टीम ने कार्रवाई को अंजाम देने में अहम भूमिका निभाई है। जिन्हें पुलिस अधीक्षक ने पुरस्कृत दिए जाने की घोषणा भी की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000