डिंडोरी निकाय चुनाव : भाजपा प्रत्याशियों ने भरा नामांकन, पार्टी ने दिखाई ताकत

Listen to this article



जनपथ टुडे, डिंडोरी, 12 सितंबर 2022, नगरीय निकाय चुनाव की सरगर्मी चरम पर है, आज प्रत्याशियों के नामांकन की अंतिम तिथि पर भारतीय जनता पार्टी के सभी उम्मीदवार गाजे बाजे के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंचे, सभी वार्डो के पार्षद प्रत्याशियों ने अपने नामांकन फार्म जमा किया। कल देर शाम भाजपा अपने प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर चुकी है।

भाजपा कार्यालय से सभी उम्मीदवारों की रैली जिला कलेक्ट्रेट पहुंची जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओम प्रकाश धुर्वे, पूर्व जिला अध्यक्ष कैलाश चन्द जैन, सुनील जैन, संजय साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक अवधिया, के के सोनी, राजेन्द्र पाठक, सुरेन्द्र दिवेदी, सपना जैन, कीर्ति गुप्ता, स्कंध चौकसे, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पंकज तेकाम, जिला महामंत्री अवध राज बिलैया, युवा मोर्चा अध्यक्ष अविनाश छावड़ा, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, सहित सभी वार्डो के पार्टी प्रत्याशी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000