डिंडोरी पुलिस बालाघाट जोन में टाप पर

Listen to this article

जन-पथ टुडे, डिंडोरी, 21 सितंबर 2022, डिंडोरी जिला पुलिस ने पुलिस कप्तान संजय सिंह के निर्देशन में अति.पुलिस अधीक्षक जे एन मरकाम, एस डी ओ पी आकांक्षा उपाध्याय के मार्गदर्शन में शिकायत शाखा प्रभारी ए एस आई बृजेश त्रिपाठी ने समस्या लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सी एम हेल्पलाइन में शानदार उपलब्धि हासिल की और बालाघाट जोन में टाप टू में अपना स्थान बनाया।

इस शानदार उपलब्धि पर पुलिस प्रशासन को जिलेवासियों ने बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह की जनसेवा का विश्वास जताया है। प्रदेश मुख्यालय भोपाल से हाल ही में रैंकिंग जारी की गई है। इसके अनुसार CM हेल्पलाइन पर प्राप्त 144 शिकायतों में से 56 फीसदी से भी ज़्यादा शिकायतों का निराकरण पुलिस ने पूर्ण संतुष्टि के साथ किया। इसके आधार पर जिला पुलिस को A रेटिंग भी मिली है।

एसपी संजय सिंह के मार्गदर्शन में शिकायत शाखा प्रभारी ASI ब्रजेश ने जिले के विभिन्न थाना व चौकी क्षेत्रों से फरियादियों से मिलकर उनकी शिकायतों का निराकरण संतुष्तिपूर्ण तरीक़े से किया। इस उपलब्धि के लिए SP ने जिला पुलिस को बधाई दी और ASI ब्रजेश सहित सभी पुलिसकर्मियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही आगे भी इसी तरह की प्रतिबद्धता दिखाने की उम्मीद जताई। बताते चलें कि पूर्व में भी जिला पुलिस को Cm हेल्पलाइन पर दर्ज प्रकरणों के निराकरण में प्रदेश स्तर पर पहली और दूसरी रैंक हासिल हो चुकी है।

उल्लेखनीय है कि जब से संजय सिंह जिले में कप्तान बनकर आए हैं तब से उनकी कुशल एवं मजबूत नेतृत्व क्षमता, शानदार टीम वर्क से ना केवल पुलिस की कार्यवाही की गुणवत्ता में सुधार हुआ है। बल्कि आमनागरिकों का भी पुलिस के साथ मधुर संवाद स्थापित हुआ है और छोटी छोटी समस्याओं का समाधान तुरंत होने लगा है। पुलिस के साथ जनसहयोग बढ़ा है जिससे जिला शांति का टापू बना हुआ हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000