चेतना अभियान : अपराधों पर अंकुश लगाने नागरिकों को जागरूक कर रही पुलिस

Listen to this article

चेतना अभियान : अपराधों पर अंकुश लगाने नागरिकों को जागरूक कर रही पुलिस

ले रहे सामूहिक शपथ

शैक्षणिक संस्थानों, दुर्गा पंडाल और सार्वजनिक स्थानों पर आयोजित हो रहे कार्यक्रम

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 4 अक्टूबर 2022, पुलिस मुख्यालय महिला सुरक्षा शाखा द्वारा मानव दुर्व्यापार एवं महिला तथा बालिकाओं के विरुद्ध घटित अपराधों की रोकथाम हेतु नवरात्रि पर “चेतना” के नाम से जन जागरूकता अभियान का आगाज किया गया है। इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संजय सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जग्गनाथ मरकाम और उप पुलिस अधीक्षक महिला सुरक्षा विजय गौठरिया के निर्देशन जिला पुलिस बल द्वारा स्कूलों, कॉलेज और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर छात्राओं को जागरूक करते हुए चाइल्ड हेल्प लाइन नंबर 1098, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, डायल 100 के संबंध में परिचर्चा, बैनर,पंपलेट और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जानकारी दी जा रही है।

इसके साथ ही बालिकाओं को मानव दुर्व्यापार के संबंध में जागरूक होने एवं दूसरों को भी जागरूक करने की शपथ भी दिलाई जा रही है।

इसी अभियान के तारतम्य में SDOP आकांक्षा उपाध्याय के नेतृत्व में कोतवाली प्रभारी भूपेंद्र पेन्द्रों, उपनिरीक्षक स्वाति शर्मा की टीम ने FOREST कॉलोनी स्थित दुर्गा पंडाल में
मानव दुर्व्यापार के दुष्प्रभाव, महिलाओं की सुरक्षा, सुरक्षित समाज विषय की जानकारी दी तथा रंगोली तथा महेंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस दौरान जागरूकता पर बल देते हुये अभियान ‘चेतना’ के तहत पुलिस टीम ने बच्चों को मानव दुर्व्यापार के तहत बच्चों के अपहरण,पास्को एक्ट की जानकारी के साथ ही उन्हें Good टच एवं Bad टच से भी अवगत कराया।

गौरतलब है कि नारी सुरक्षा के तहत जारी “चेतना” अभियान का उद्देश्य है कि समाज मे बालिकाओं और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके और समाज मे एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण हो। इसी मंशा को लेकर पुलिस बालिकाओं, महिलाओं और आमजनों को प्रेरित और जागरूक कर रही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000