नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अवधराज के स्वागत के सजा नगर

Listen to this article

उत्सव जैसी की जा रही तैयारियों

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पदभार ग्रहण करेंगे

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 22 दिसंबर 2022, भारतीय जनता पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी सुधीरदत्त तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष अवध राज बिलैया का डिण्डौरी नगर मे शुक्रवार को भव्य स्वागत होगा।


निर्धारित कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत रैली जोगीटिकारिया से माॅ नर्मदा के पूजन अर्चन कर वाहनो के काफिले के साथ काॅलेज तिराहा पहुॅचेगी। जहाॅ से भव्य स्वागत के साथ कार्यक्रम का आगाज होगा एवं मुख्यमार्गो से स्वागत होते हुए जबलपुर स्टैण्ड से पुरानी डिण्डौरी होते हुए रैली भाजपा कार्यालय पहुॅचेगी। भाजपा जिला कार्यालय में पार्टी के वरिष्ठजनों और कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में नव नियुक्त जिलाध्यक्ष का पदभार ग्रहण समारोह सम्पन्न होगा।
कार्यक्रम की तैयारिया नगर के साथ-साथ ग्रामीण अंचल से आने वाले कार्यकर्ता भी जोर शोर से कर रहे है। डिंडोरी नगर में उत्साह का जैसा माहौल देखा जा रहा है। नगर एवं जिले के लोग नए अध्यक्ष के स्वागत के लिए आतुर हैं, कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है। शहर में स्वागत कार्यक्रम के लिए सभी कार्यकर्ता तैयारियों में लगे हुए हैं। कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के गणमान्य नागरिकों के द्वारा समाजसेवियों द्वारा जगह जगह फ्लेक्स बैनर एवं स्टेज बनाए हुए हैं जिसमें स्वागत के लिए स्वागत कार्यकर्ताओं ने पूरा ध्यान रखा है। इस स्वागत कार्यक्रम में डिंडोरी जिले के अलावा प्रदेश स्तर से भी कई बड़े नेता सम्मिलित होंगे। जिसमें खासकर केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिलाष पाण्डेय, जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी, अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम, एवं सभी पूर्व जिलाध्यक्ष सहित ज्येष्ठ, श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रहेगी। जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, ज्ञानदीप त्रिपाठी ने सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं एवं डिण्डौरी जिले के समस्त नागरिको से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होने की अपील की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000