पूर्व जिलाध्यक्ष डा. सुनील जैन ने भाजपा की सदस्यता से दिया स्तीफा

Listen to this article

जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को लेकर भाजपा से नाराजगी

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 5 जनवरी 23, झारखंड में जैन तीर्थ सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल बनाए जाने का विरोध जैन समाज लगातार कर रहा है। इसी को लेकर डिंडोरी भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. सुनील जैन ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से गुरुवार को इस्तीफा दे दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाजपा के वर्तमान जिला अध्यक्ष अवध राज बिलैया के माध्यम से उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा को इस्तीफा भेजा है। स्तीफे में उन्होंने उल्लेख किया कि श्री सम्मेद शिखर जो एक पवित्रतम स्थल है, यहां जैन धर्म के 24 में से 20 तीर्थकरों ने मोक्ष प्राप्त किया है जिसे सरकार ने पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है जिसका पूरे देश में जैन समाज के लोगों के द्वारा विरोध किया जा रहा है किन्तु सरकार पर कोई असर नहीं हो रहा। पिछले दिनों जयपुर में इसी विषय को लेकर अनशन पर बैठे एक जैन मुनि की दुखद मृत्यु हो गई तब भी सरकार चुप है, ये बहुत दुखद है। भाजपा धर्म और संस्कृति की बात करती है किन्तु इस विषय पर लिए गए निर्णय से पार्टी की कथनी और करनी में फर्क जान पड़ता है। इस स्थिति से द्रवित होकर मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से अपना स्तीफा दे रहा हूं।

इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला सहित कांग्रेस नेताओं ने डा. सुनील जैन के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की जिसको लेकर चर्चाएं तेज है। किन्तु डा. सुनील जैन इसे सौजन्य भेट बताया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000