मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में जयस ने भेंट की संविधान की किताब

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 1 मार्च 23, पुलिस ग्राउंड में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह कार्यक्रम में जिले भर के नव विवाहित जोड़ों ने मध्यप्रदेश शासन की योजना मुख्यमंत्री कन्या विवाह के अन्तर्गत 300 जोड़ों ने जीवन जीने की कसमें खाई। विवाह समारोह में जिले के राजनीतिक पार्टियों के कार्यकर्त्ता, सामाजिक कार्यकर्ता और 300 नव दांपत्य जोड़ों के साथ उनके परिवार के लोग उपस्थित रहे।

इसी तारतम्य में जयस के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम के साथ डिंडोरी जयस टीम भी विवाह समारोह में पहुंच कर नव जोड़ों को भारत के संविधान की किताबे बांट कर अनोखा तोहफा दिया। जयस के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम ने बताया की भारतीय लोकतंत्र और देश की राज व्यवस्था को समझने के लिए भारत की संविधान का अध्यन अत्यंत आवश्यक है। तरुण धुर्वे सुनियामार, राधिका मार्को उदरी, सचितानंद वाशपे उदरी, आशिक बनवासी घनाघाट, मनीष धुर्वे अमरपुर, पुहाप कुमार धुमकेती धावराई, वीरेंद्र मरावी तेलंदे (मेंहदवानी), आशाराम परस्ते देवरी (करंजिया), राम कुमार धुर्वे सेनगुडा (करंजिया), तीरथ लाल यादव दुहानिया, सुरजीत पेंदो तेलीटोला (रूषा), कृष्ण कुमार सोनवानी कसाई सोडा, नरेंद्र श्याम तरेरा (करंजिया) आदि नव विवाहित जोड़ों को 50 प्रतियां संविधान की किताब बाटकर भारत की व्यवस्था को समझने का आग्रह किया। विवाह समारोह में जयस प्रदेश अध्यक्ष इंद्रपाल मरकाम, जयस जिला अध्यक्ष डिंडोरी महा सिंह सरैया, जयस जिला सचिव अजीत पट्टा, कमल बेलिया, राजेश वाटिया ने सभी नव विवाहित जोड़ों को उनके पारिवारिक जीवन में प्रवेश करने पर शुभकामनाएं दी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000