
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की छवि खराब करने विरोधी रच रहे है साजिश : अमान सिंह पोर्ते
जनपथ टुडे, डिंडोरी, 10 मार्च 2023, सोसल मीडिया पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते के भाजपा में शामिल होने, केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के समक्ष भाजपा की सदस्यता लिए जाने संबंधी झूठी खबरें वायरल की जा रही है। एक पुरानी फोटो का उपयोग कर कुछ शरारती तत्व इस ख़बर को प्रमाणित बताने का प्रयास कर रहे है। इस पूरे घटना क्रम पर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते ने इसे गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को मिल रहे भारी समर्थन के चलते विरोधी दलों की बौखलाहट बताया है और इस खबर को पूरी तरह से निराधार और झूठा बताया है।
गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राधेश्याम काकोडिया ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष अमन सिंह पोर्ते के साथ मंडला सांसद फगन सिंह कुलस्ते की गोंगपा के प्रदेश अध्यक्ष ने लिया भाजपा की सदस्यता वाली खबर व फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है। वह पूरी तरह से गलत है, झूठी अफवाह हैं। गोंगपा के सभी समर्थकों को जानकारी साझा करते हुए प्रावक्ता ने कहा कि ये जो फोटो है यह दो से ढाई साल पुरानी हैं। जब अमान सिंह पोर्ते जी को गोंगपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था। उस वक्त प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोर्ते भोपाल के दौरे पर थे जिनके साथ पूर्व विधायक धरम सिंह मसराम, लाल बहादुर सिंह वनवासी, एवं राष्ट्रीय महासचिव बलवीर सिंह तोमर थे। जिसमें बलवीर सिंह तोमर ने लाल घाटी- भोपाल के VIP रेस्ट हाउस में रुकने की व्यवस्था की थी। तब कोरोना काल चल रहा था और मास्क का समय था, उस फोटो का उपयोग कर गलत अफवाहें फैलाई जा रही है। सभी कायकर्ताओ से आग्रह और निवेदन है की जागरूक और सजग हो जाओ क्योंकि विरोधी पार्टियों ने षडयंत्र रचना चालू कर दिया हैं। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी आगामी विधान सभा में पूरी ताकत से विधान सभा का चुनाव लड़ेगी और जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा हैं।
अब गरीब पिछड़े क्षेत्रों में पार्टी ने आमजन अपने हको के लिए जागरूक कर दिया है। गरीब, पिछड़ी हुई जनता ने अपने हक अधिकार के प्रति सवाल पूछना शुरू कर दिया है। भाजपा ने विकास यात्रा में देख लिया इस लिए गोंगपा को तोड़ने का षडयंत्र किया जा रहा है। इस तरह की अफवाहों से सावधान रहे ये विरोधी दलों की साज़िश है गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को बदनाम करने की। प्रदेश अध्यक्ष ने इस साजिश पर अपना खंडन वीडियो के माध्यम से जारी किया है। विरोधी दल गोंडवाना पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता से अभी ही घबरा गए है और आगे भी यह ऐसे ही घटिया कारनामे करते रहेंगे, जिससे सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।