स्वास्थ्य शिक्षा व रोजगार क्षेत्रों में सुधार के लिए सामूहिक कार्यक्रम

Listen to this article

जनपथ टुडे 09 जनवरी जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत ग्राम किरगी में हाल ही में जन कल्याण अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाना, सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर विकास की दिशा में कदम बढ़ाना था।

जन कल्याण अभियान का मुय आकर्षण विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देना और लाभार्थियों को मौके पर ही लाभ प्रदान करना रहा। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद दरकेश के नेतृत्व में इस अभियान को सफलता पूर्वक संचालित किया गया। साथ ही क्षेत्रीय युवा नेताओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को और अधिक प्रभावी बनाया। ऋतुराज तंडिया ने ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी। उनके अनुसार युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें सकारात्मक दिशा में प्रेरित करना सबसे बड़ी जरूरत है। शिवनारायण यादव ने ग्रामवासियों को सरकारी योजनाओं के सही उपयोग और उनके अधिकारों की जानकारी दी।

 

उन्होंने कहा शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार जैसे मूलभूत क्षेत्रों में सुधार लाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। प्रहलाद पड़वार ने ग्राम पंचायत स्तर पर हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और ग्रामवासियों की समस्याओं को सुना। उन्होंने कहा गांव के हर नागरिक को विकास योजनाओं का हिस्सा बनना चाहिए, तभी वास्तविक विकास संभव है। लखन बनजारा और संदीप आर्मो ने युवाओं को जागरूक करने के लिए प्रेरणादायक भाषण दिए। उन्होंने युवाओं को तकनीकी कौशल सीखने और डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने पर जोर दिया। अभियान के दौरान योजनाओं की जानकारी दी गई। पात्र परिवारों को आवास निर्माण के लिए सहायता प्रदान की गई। स्वच्छता को लेकर जागरूकता और सुविधाघर निर्माण के लिए प्रेरित किया गया। अधिक से अधिक ग्रामीणों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ने का प्रयास किया गया। किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करने की प्रक्रिया समझाई गई।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000