इंजी. कमलेश तेकाम होगे गोगपा के प्रदेशाध्यक्ष

Listen to this article

अमान सिंह पोर्ते को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 28 फरवरी 2025, इंजी. कमलेश तेकाम गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नए प्रदेशाध्यक्ष होगे। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलेश्वर सिंह मरकाम ने मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की कमान पार्टी के युवा नेता इंजी. कमलेश तेकाम को सौंपते हुए आज देर शाम नियुक्ति पत्र जारी किया।

गौरतलब है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए गोगापा मंडला जिला अध्यक्ष के साथ ही साथ इंजी. कमलेश तेकाम मंडला जिला पंचायत उपाध्यक्ष भी है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में लोकप्रिय, मिलनसार, मृदुभाषी श्री तेकाम को प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है। राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा मध्यप्रदेश के नए प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम के नाम की घोषणा के बाद से पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। गौरतलब है कि इंजी. कमलेश तेकाम विगत विधानसभा चुनाव में बिछिया विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़े थे। राष्ट्रीय स्तर पर अपनी राजनैतिक पहचान रखने वाले उच्च शिक्षित इंजी. कमलेश तेकाम के हाथों में पार्टी की कमान सौंपे जाने से गोंडवाना आंदोलन को मजबूती मिलेगी, पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ आगे बढ़ेगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000