
डिण्डोरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही : स्थाई वारन्टी गिरफ्तार
जनपथ टुडे डिंडोरी 19 सितंबर।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहिनी सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सतीश द्विवेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली पुलिस को सफलता मिली है।
थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गा प्रसाद नगपुरे के नेतृत्व में 18 सितंबर 2025 को विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्यवाही की गई। इस दौरान माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी के प्रकरण क्रमांक 1630/20 धारा 294, 323, 506, 34 आईपीसी के स्थाई वारन्टी पूरन सिंह पिता चंद्र सिंह सैयाम (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम खजरी थाना डिण्डोरी को गिरफ्तार किया गया।
इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे, सहायक उप निरीक्षक शेख सिराज एवं आरक्षक विनोद माहौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।