
विंदेवली, ट्राईफेड, एम.पी.टी. एवं भोपाल हाट में की जाए कोदो कुकीज की आपूर्ति-कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन
स्व-सहायता महिला संघों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए महत्वपूर्ण निर्देश
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी 13 अक्टूबर, 2025
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने सोमवार को मध्यप्रदेश महिला वित्त एवं विकास निगम तथा तेजस्विनी महिला संघों की कार्यप्रगति पर चर्चा की । बैठक में कलेक्टर ने महिला संघों द्वारा किए जा रहे कोदो-कुटकी उत्पादन एवं उससे बनने वाले विभिन्न उत्पादों की जानकारी विस्तार से प्राप्त की।
कलेक्टर ने उत्पादों की सराहना करते हुए कहा कि इन उत्पादों का विपणन जिले के बाहर तक किया जाए ताकि महिलाओं की आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने सुझाव दिया कि शासन की योजनाओं के अंतर्गत सभी इकाइयों में उत्पादों की सप्लाई के लिए वाहन व्यवस्था की जाएं , जिससे परिवहन का लाभ सीधे महिला संघों को मिल सके।
कलेक्टर ने कोदो आधारित उत्पादों की आपूर्ति विंदेवली, ट्राईफेड, एम.पी.टी. एवं भोपाल हाट में करने की दिशा में कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने इकाइयों को सुव्यवस्थित करने और सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश भी दिए तथा संबंधित अधिकारियों को इकाइयों का भ्रमण करने के लिए कहा।
बैठक के दौरान महिला संघों द्वारा तैयार कोदो कुकीज, कोदो नमकीन एवं अन्य उत्पादों को आंगनवाड़ी केंद्रों में सुबह के नाश्ते में शामिल किए जाने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम सिंगौर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक में श्याम सिंगौर जिला कार्यक्रम अधिकारी, यशवंत सोनवानी समन्वयक महिला वित्त एवं विकास निगम, तथा तेजस्विनी महिला संघों की अध्यक्ष, सचिव एवं संघमित्र उपस्थित रहे।