
निगवानी कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र और धोरई स्टॉप डैम का कलेक्टर ने किया औचक निरिक्षण,1560 स्टॉप डेमो में लगाएं गेट

संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिंडौरी : 04 दिसंबर, 2025- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज जिले के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा करते हुए कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र तथा स्टॉप डैम निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। दौरे के दौरान उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र निगवानी का निरीक्षण- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने निगवानी स्थित कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया। जिले में 5500 किसानों ने पंजीयन कराया है 1 दिसंबर 2025 से नियमित रूप से उपार्जन केंद्र संचालित हैं। आज कलेक्टर ने कोदो-कुटकी खरीदी केंद्र निगवानी पहुंची, जहां पर केंद्र में उपस्थ्ति किसानों का कलेक्टर ने तिलक वंदन कर सम्मानित किया। उन्होंने गंगाराम परमार, श्रीमती नरबदिया ग्राम मढियारास के किसानों से चर्चा कर खरीदी की स्थिति जानी और करंजिया मिलेट फार्मर प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड से चर्चा कर प्रोसेसिंग यूनिट की मशीनों का अवलोकन किया। मशीन के द्वारा एक घंटे में चार क्विंटल कोदो की प्रोसेसिंग की जाती है। कलेक्टर ने बताया कि शासन द्वारा किसानों के हित में कोदो-कुटकी खरीदी का निर्णय ऐतिहासिक है, जिससे किसानों को बाजार भाव से अधिक लाभ मिल रहा है।
ज्ञात हो कि कोदो का समर्थन मूल्य (ग्रेड-।) बोनस सहितः ₹3500 प्रति क्विंटल,कुटकी का समर्थन मूल्य (ग्रेड-।) बोनस सहितः ₹4500 प्रति क्विंटल है।

ग्राम धौरई में स्टॉप डैम निर्माण कार्य का निरीक्षण,1560 स्टॉप डैमों पर लगायं जाये गेट
कलेक्टर ने पंचायत औरई के ग्राम धौरई में कुंजन नाला पर निर्मित स्टॉप डैम का स्थल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण की गुणवत्ता तथा जल-संग्रहण की व्यवस्था का बारीकी से परीक्षण किया। कलेक्टर ने पानी रोको अभियान को गंभीरता से लेते हुए लोक स्वास्थ्य यंत्री ई को सख्त निर्देश दिए है की जिले के 1560 स्टॉप डैमों पर गेट लगायं जाये ताकि किसानों और पशु-पक्षी और जानवरों को पर्याप्त पानी उपलब्धता के साथ-साथ किसानों के लिए सिंचाई क्षमता बढ़ेगी और कृषि उत्पादकता में वृद्धि होगी। निरीक्षण के दौरान विभागीय अधिकारियों ने कार्य की प्रगति का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया।


