
अवैध खनिज परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जप्त

अवैध खनिज परिवहन पर संयुक्त कार्रवाई, दो ट्रैक्टर जप्त
संपादक प्रकाश मिश्रा 8963976785
जनपथ टुडे डिण्डौरी 9 जनवरी 2026 – कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज के परिवहन की प्रभावी रोकथाम हेतु खनिज एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम मे शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को समनापुर क्षेत्र में जांच के दौरान अवैध खनिज परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर जप्त किए गए।
कार्रवाई के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP52ZB4287 को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पाए जाने पर जप्त कर थाना समनापुर में सुरक्षित रखा गया। वहीं ट्रैक्टर क्रमांक MP52AA2871 को मुर्रम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर कार्रवाई करते हुए थाना कोतवाली में सुरक्षार्थ रखा गया है।
खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा की गई इस कार्यवाही से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त तत्वों में हड़कंप मचा है। संबंधित प्रकरणों में नियमानुसार आगे की कार्यवाही की जा रही है।


