
Sdm रामबाबू देवांगन ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण, व्यवस्थाओं को लेकर दिए आवश्यक निर्देश

Sdm रामबाबू देवांगन ने किया उपार्जन केंद्र का निरीक्षण
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 26 अप्रैल,2026- 26 अप्रैल अनुविभागीय अधिकारी डिंडौरी रामबाबू देवागंन ने निगवानी उर्पजान केंद्र में गेहूं, मसूर एवं चना उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खरीदी कार्य एवं केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि गेहूं, मसूर एवं चना खरीदी हेतु बारदाने की उपलब्धता सुनिश्चित है। केंद्र परिसर में जल मंदिर के माध्यम से मटकों में पेयजल की व्यवस्था की गई है। वजन के लिए पांच कांटे उपलब्ध हैं, साथ ही एक अतिरिक्त कांटा लगाने के निर्देश भी दिए गए हैं। खरीदे गए गेहूं एवं मसूर की गुणवत्ता संतोषजनक पाई गई। केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि वे निर्धारित मानकों के अनुसार ही अच्छी गुणवत्ता की उपज की खरीदी सुनिश्चित करें।

निरीक्षण के दौरान प्राथमिक उपचार किट उपलब्ध नहीं पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को शाम तक इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए केंद्र में बैठने हेतु छाया की व्यवस्था भी पाई गई।
उपार्जित स्कंध को सुरक्षित रूप से गोदाम में रखा जा रहा है। अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू बनाए रखने एवं किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए गए।

