
सड़क दुर्घटना में मृत युवक के परिजनों को रेडक्रॉस ने दी ₹50 हजार की मदद-परिजनों ने जिला प्रशासन और रेडक्रॉस का किया आभार व्यक्त

संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी- 25 अक्टूबर 2026- डिंडोरी जिला अंतर्गत ग्राम झनकी, उप तहसील करंजिया जिला डिंडौरी में विगत दिनों साप्ताहिक बाजार के दिन घटित सड़क दुर्घटना के पश्चात मृतक उत्तम सिंह धुर्वे के परिजनों को रेड क्रॉस सोसायटी डिंडोरी ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।
कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के दिशा-निर्देशानुसार रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से मृतक उत्तम सिंह की माताजी श्रीमती समरबती बाई धुर्वे को ₹50,000 (पचास हजार रुपये) की आर्थिक सहायता राशि दी गई। जिला प्रशासन और रेडक्रॉस के द्वारा गई आर्थिक सहायता निश्चित ही पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करेगी। संकट के समय की गई मदद के लिए परिजनों ने जिला प्रशासन और रेडक्रॉस का आभार व्यक्त किया है।
इस दौरान एसडीएम बजाग पुष्पेन्द्र अहके, एसडीओपी बजाग विवेक गौतम, भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के पंकज टेकाम, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत एवं कोषाध्यक्ष सचिन जैन उपस्थित रहे। प्रशासन एवं रेडक्रॉस सोसायटी की इस पहल के माध्यम से घटना से प्रभावित परिवार को आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया।



