पुलिस और मीडिया के हस्तक्षेप से मिला मजदूरों को मेहनताना हैदराबाद से लौटे मजदूर डिंडोरी में होते रहे भूखे प्यासे परेशान , मीडिया ने की मदद

Listen to this article

हैदराबाद से लौटे मजदूर डिंडोरी में होते रहे भूखे प्यासे परेशान , मीडिया ने की मदद

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपद टुडे डिंडोरी 3 मार्च 2026 – जिले से बड़ी संख्या में मजदूर रोजी-रोटी की तलाश में बड़े शहरों की ओर पलायन कर जाते हैं और बड़े त्योहार में अपनों के बीच में त्योहार मनाने के उद्देश्य से लंबी दूरी तय करके वापस अपने गांव की ओर रुख करते हैं। होली जैसे महत्वपूर्ण त्यौहार में कड़ी मेहनत और मस्कत करने वाले मजदूरों को जब समय पर भुगतान नहीं मिलता तो जो पीड़ा उनके अंतर मन से उभर कर आती है वह बहुत ही पीड़ा दायक होती है।

ऐसा ही एक मामला मंगलवार को डिंडोरी में देखने में आया जहां हैदराबाद में रेलवे विभाग में मजदूरी करके डिंडोरी जिले के टिकरिया और कमको ग्राम के लगभग 11 मजदूर वापस लौटे। हैदराबाद में काम करने के दौरान ठेकेदार ने उनकी मजदूरी का भुगतान लगभग 3 महीने से नहीं किया। मजदूर ने बताया कि केवल खाना खर्चा की व्यवस्था ठेकेदार के द्वारा की जाती रही है। अभी जब होली के त्यौहार मनाने के लिए अपने ग्रह ग्राम लौट रहे थे तो ठेकेदार ने रेल टिकिट की व्यवस्था कर कहा कि तुम सभी अपने गांव पहुंचे तुम्हारा बाकी पेमेंट तुम्हारे सुपरवाइजर के हाथों से पहुंचा दिया जाएगा। मजदूर पेमेंट मिल जाने की आस में डिंडोरी तो आ गए किंतु ठेकेदार का पैसा उन तक नहीं पहुंचा जिसके कारण वह डिंडोरी में छोटे-छोटे बच्चों के साथ परेशान होते नजर आए। इसी बीच उनकी मुलाकात मीडिया कर्मियों से हुई और उन्होंने अपनी समस्या मीडिया के सामने रखी ।मीडिया कर्मियों ने मजदूरों की मजबूरी को देखते हुए उनका सहयोग करने का बीड़ा उठाया और उन्हें लेकर कोतवाली थाने तक पहुंच गए ।कोतवाली थाने में मौजूद डे ऑफिसर उप निरीक्षक पाठक और प्रधान निरीक्षक आदित्य शुक्ला ने मामले की गंभीरता को समझा और मजदूरों से नंबर लेकर उनके मैनेजर और ठेकेदार से लगातार संपर्क करने का प्रयास किया । काफी देर के बाद हैदराबाद के ठेकेदार से संपर्क हुआ तब ठेकेदार ने बताया कि उनके साथी के खाते में₹50000 ट्रांसफर किए गए हैं जो मजदूरों की मजदूरी का पैसा है । काफी मशक्कत के बाद मजदूरों को उनका मेहनताना मिला तो उनके चेहरे पर खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी।

कोतवाली पुलिस ने दिखाई संवेदनशीलता

कोतवाली पुलिस ने भूखे प्यासे मजदूरों को न सिर्फ आश्वासन दिया बल्कि उन्हें बैठाकर स्वल्पाहार भी कराया। इस बीच मीडिया के साथियों ने भी मजदूरों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था की ।

उपनिरीक्षक पाठक ने मजदूरों को उनके गांव तक पहुंचाने के लिए ऑटो चालक को अपने पास से ₹500 की राशि प्रदान की और उससे कहा कि इन मजदूरों को सुरक्षित तरीके से उनके गृह ग्राम तक छोड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

एक बार फिर जिला पुलिस ने आम लोगों का दिल जीत लिया उसने साबित कर दिया कि पुलिस केवल दंडात्मक कार्यवाही नहीं करती जरूरत पड़ने पर सुधारात्मक प्रयास और सामाजिक सरोकार के काम भी पूरी निष्ठा से करती है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000