भाजपा महिलाओं के अधिकारों के लिए अधिनियम को पारित कराने के लिए प्रतिबद्ध – लता एलकर भाजपा जिला कार्यालय मे आयोजित हुई प्रेसवार्ता

Listen to this article

भाजपा जिला कार्यालय मे आयोजित हुई प्रेसवार्ता

संपादक प्रकाश मिश्रा 
जनपथ टुडे डिण्डौरी 24 अप्रैल 2026- लोकसभा में नारी शक्ति वंदन अधिनियम का प्रस्ताव वोटिंग के दौरान खारिज होने के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिण्डौरी मे पत्रकारवार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों को संबोधित करने के लिए महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेशाध्यक्ष लता एलकर प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं । उन्होने विपक्षी दलों के असहयोग एवं उनके रवैये के बारे मे जानकारी दी साथ ही इसे लेकर विपक्ष की कड़ी निंदा की। लता एलकर ने कहा कि हाल ही में लोकसभा में जो घटनाक्रम हुआ, वह केवल एक संसदीय प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश की आधी आबादी के अधिकारों से जुड़ा एक अत्यंत गंभीर विषय है। महिला विरोधी गठबंधन ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को प्रभावी बनाने वाले 131वें संविधान संशोधन विधेयक को रोककर अपनी वास्तविक मानसिकता उजागर कर दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी, समाजवादी पार्टी और पूरे इंडि गठबंधन ने एक ऐतिहासिक अवसर को बाधित किय। महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने की दिशा में यह एक निर्णायक कदम था, जिसे राजनीतिक स्वार्थों के कारण रोक दिया गया।

पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एलकर ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस का इतिहास महिलाओं के अधिकारों का विरोध करने का रहा है। भारतीय जनता पार्टी महिला सशक्तिकरण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। यह केवल कहने तक सीमित नहीं, बल्कि करके भी दिखाया गया है। देश की नारी शक्ति अब मूकदर्शक नहीं, निर्णायक शक्ति है, और वही देश का भविष्य तय करेगी।

उक्त प्रेसवार्ता मे भाजपा जिलाध्यक्ष चमरूसिंह नेताम, जिला उपाध्यक्ष इन्द्रावती धुर्वे, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, जिला मंत्री सपना जैन, नगर परिषद अध्यक्ष सुनीता सारस, पूर्व जिलामंत्री कीर्ति गुप्ता, युमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा, नगर परिषद उपाध्यक्ष सारिका नायक, मण्डल मंत्री दीपिका भारद्वाज, पार्षद स्मिता बर्मन, राजेन्द्र परमार, भागीरथ उरैती, मंत्री नीलू जैन, मिथलेश मिश्रा, पार्वती बरमैया, कान्हा शर्मा सहित पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति मौजूद रहें।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000