राष्ट्रीय प्रेस दिवस पर युवा कांग्रेस पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी एवं पूर्व पार्षद सैफी खान ने पत्रकारों का किया सम्मान

Listen to this article

पत्रकार भवन में आत्मीयता के साथ मनाया गया राष्ट्रीय प्रेस दिवस, डायरी एवं पेन भेंटकर पत्रकारों के प्रति जताया सम्मान और आभार

संपादक प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे डिंडौरी 16 नवंबर 2026 – राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर स्थानीय पत्रकार भवन में एक गरिमामय एवं आत्मीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर के युवा कांग्रेस पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी एवं पूर्व पार्षद सैफी खान ने जिले के पत्रकार बंधुओं का आत्मीय स्वागत करते हुए उनका सम्मान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ केक काटकर हर्षोल्लास के साथ किया गया। इसके पश्चात दोनों जनप्रतिनिधियों ने उपस्थित पत्रकारों को स्मृति स्वरूप डायरी एवं पेन भेंट कर उनके प्रति सम्मान, सद्भाव और कृतज्ञता प्रकट की।

इस अवसर पर युवा पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी एवं पूर्व पार्षद सैफी खान का पत्रकारिता जगत के प्रति स्नेह और सम्मान विशेष रूप से सराहनीय रहा। उनका यह प्रयास केवल औपचारिक सम्मान तक सीमित नहीं रहा, बल्कि लोकतंत्र के चतुर्थ स्तंभ के रूप में पत्रकारिता की भूमिका और समाज के प्रति पत्रकारों के योगदान के प्रति उनकी संवेदनशीलता को भी प्रदर्शित करता है।

समारोह के दौरान पत्रकार बंधुओं ने दोनों जन प्रति निधियों की इस आत्मीय पहल की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। स्वल्पाहार के साथ कार्यक्रम का सौहार्दपूर्ण एवं उल्लास मय वातावरण में समापन हुआ।

आयोजकों के प्रति पत्रकारों ने जताया विशेष आभार

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर पत्रकारों के सम्मान में आयोजित इस आत्मीय कार्यक्रम के लिए युवा कांग्रेस पार्षद ज्योतिरादित्य भलावी एवं पूर्व पार्षद सैफी खान का जिले के समस्त पत्रकार साथियों की ओर से हृदय की गहराइयों से आभार एवं साधुवाद। पत्रकारों के प्रति उनका स्नेह, सम्मान और अपनत्व निश्चित ही प्रशंसनीय है। व्यस्त राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के बीच पत्रकारों के सम्मान के लिए समय निकालना उनकी सकारात्मक सोच और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

सम्मान के ये छोटे-छोटे प्रयास रिश्तों में बड़ा अपनापन पैदा करते हैं। पत्रकारों के मान-सम्मान को महत्व देने वाली ऐसी पहलें समाज में संवाद, सहयोग और आपसी विश्वास को मजबूत करती हैं। उम्मीद है कि भविष्य में भी यह स्नेह और सम्मान का सिलसिला निरंतर बना रहेगा।

जिले के पत्रकार साथियों ने दोनों जनप्रतिनिधियों के उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000