
बिरसा मुंडा की जयंती पर गोंगपा का आदिवासी एकता का बड़ा संदेश
जनपद टुडे 21 नवंबर 2026
- उपसंपादक मोहम्मद साहिब ए आलम✍️
छिंदवाड़ा/अमरवाड़ा, 15 नवंबर 2026।

मध्यप्रदेश की राजनीति में आदिवासी संगठनों की एकजुटता को लेकर एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है। भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में आयोजित कार्यक्रम में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश टेकाम की नेतृत्व में प्रदेश भर में समाजिक जागृति पैदा कर रहे लगभग-लगभग सभी सामाजिक संगठनों ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ प्रदेश अध्यक्ष इंजी कमलेश तेकाम के मजबूत नेतृत्व में राजनीतिक संघर्ष का सर्वमतेन प्रस्ताव पारित किया। ये मध्यप्रदेश गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के मध्य प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष इंजी. कमलेश तेकाम की बहुत तेजी से बढ़ रही स्वीकार्यता और लोकप्रियता का प्रमाण है वहीं दूसरी ओर इंजी कमलेश तेकाम के लगातार जमीनी संघर्ष और समर्पण पर सहमति की मुहर हैं। उन्होंने इस अवसर पर वर्ष 2003 में अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र से गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के विधायक निर्वाचित हुए श्री मनमोहन शाह बट्टी का भी उल्लेख करते हुए संगठन की ऐतिहासिक राजनीतिक विरासत को याद किया गया। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के नेतृत्व में सामूहिक संघर्ष के निर्णय में संबंधित संगठन के समस्त पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने सहभागिता की। आयोजकों के अनुसार, हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।
20 वर्षों बाद गोंडवाना की राजनीति में नई संगठनात्मक हलचल
मध्यप्रदेश में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और पुनः एकजुटता के प्रयासों को पार्टी एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम के रूप में देख रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश टेकाम के नेतृत्व में गोंडवाना क्षेत्र में संगठन को मजबूत करने, विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों को एक मंच पर लाने और कार्यकर्ताओं को जोड़ने की पहल की जा रही है।
पार्टी का कहना है कि आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों, जल-जंगल-जमीन की रक्षा, सामाजिक न्याय और सर्वसमाज के कल्याण के मुद्दों को लेकर एकजुट राजनीतिक आवाज तैयार करना उसकी प्राथमिकता है।
भाजपा और कांग्रेस के सामने क्षेत्रीय राजनीति का नया समीकरण
मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस लंबे समय से प्रमुख राजनीतिक दल रहे हैं। ऐसे राजनीतिक परिदृश्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी द्वारा संगठन विस्तार और विभिन्न इकाइयों के सामाजिक एकता की पहल को क्षेत्रीय राजनीति में एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम के रूप में देखा जा रहा है।
पार्टी नेतृत्व की ओर से भाजपा की राजनीति में कथित ध्रुवीकरण के विरुद्ध आदिवासी हितों की रक्षा और सर्वसमाज की भागीदारी को अपना राजनीतिक आधार बताया जा रहा है।
कमलेश तेकाम के नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी
प्रदेश अध्यक्ष श्री कमलेश तेकाम के नेतृत्व में संगठन को बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक मजबूत करने की रणनीति पर काम किए जाने की बात कही जा रही है। विभिन्न सामाजिक संगठनों, जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एक मंच पर लाने के प्रयासों को पार्टी के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अब राजनीतिक गलियारों में यह देखना दिलचस्प होगा कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी अपनी इस संगठनात्मक एकजुटता को आगामी विधानसभा चुनाव में किस प्रकार राजनीतिक समर्थन में परिवर्तित कर पाती है।
अमरवाड़ा से निकला यह राजनीतिक संदेश आने वाले समय में मध्यप्रदेश की क्षेत्रीय और आदिवासी राजनीति के नए समीकरणों को प्रभावित कर सकता है।


