कन्या छात्रावास बजाग: अधीक्षिका, प्राचार्य और अतिथि शिक्षक पर कार्रवाई की मांग को लेकर गोंगपा व GSU ने सौंपा ज्ञापन

Listen to this article

✍️ मोहम्मद साहिबेआलम, उपसंपादक

जनपथ टुडे बजाग / डिंडौरी: कन्या छात्रावास बजाग में पदस्थ अधीक्षिका, प्राचार्य और अतिथि शिक्षक के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की मांग को लेकर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) और गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन (GSU) ने 20 नवंबर 2026 को प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन एसडीएम (SDM) बजाग के माध्यम से तहसीलदार बजाग को दिया गया, जो कलेक्टर डिंडौरी और सहायक आयुक्त डिंडौरी के नाम संबोधित था।

इस दौरान दोनों संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने संबंधित जिम्मेदार कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग उठाई।

ज्ञापन सौंपने में ये रहे उपस्थित

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) व महासभा: राजबली मरावी (प्रदेश महासचिव, गोंगपा), फूलवती कुरचाम (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, गोंडवाना महासभा), प्रशांत मरावी (ब्लॉक अध्यक्ष, बजाग गोंगपा), योगेश मरकाम (ब्लॉक अध्यक्ष, गोंगपा गाड़ासरई सेक्टर), उपेंद्र कोरी (जिलाध्यक्ष, गोंगपा अनुसूचित जाति मोर्चा), सतीश मरावी (ब्लॉक सचिव, गोंगपा) और पूरन धुर्वे (गोंगपा)।

गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन (GSU): कुबेर, सूरज धुर्वे, रामेश्वर पंद्राम, डिंपल, मनीषा पट्टा, अभिलाषा ठाकुर और मुस्कान सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000