पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह को कांग्रेसियों ने दिखाए काले झंडे

Listen to this article

जनपद टुडे, अनूपपुर, 12 जून 2020, उप चुनाव की सरगर्मियां धीरे-धीरे अनूपपुर में बढ़ने लगी है पूर्व कांग्रेस विधायक के बगावत कर भाजपा में शामिल होने के बाद इस क्षेत्र के विधानसभा सीट पर उपचुनाव को देखते हुए यहां पूर्व विधायक बिसाहूलाल सिंह क्षेत्र में सक्रिय हो रहे हैं। वहीं कांग्रेस द्वारा उनके विरोध की शुरुआत भी कर दी गई है।

अनूपपुर जिले के युवा कांग्रेस महासचिव राजीव सिंह एवं एनएसयूआई के प्रदेश सचिव संजय सोनी के नेतृत्व में फुनगा मंडल के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने पूर्व विधायक एवं कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी का दामन थामने वाले बिसाहूलाल सिंह को काले झंडे दिखाए, बिसाहू लाल की बगावत से नाराज कांग्रेसियों ने बिसाहू लाल मुर्दाबाद और बिशाहू लाल वापस जाओ के नारे भी लगाए, मौके पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों को काले झंडे दिखाए जाने पर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया। जिन्हें बाद में फुनगा पहुंचकर युवा कांग्रेस अध्यक्ष गुड्डू चौहान एवं कार्यवाहक जिला अध्यक्ष ने छुड़वाया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000