भाजपा ने 39 प्रत्याशियों की सूची की जारी, ओमप्रकाश धुर्वे शहपुरा से मैदान में

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 17 अगस्त 2023, भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कोर कमेटी की बैठक के बाद मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के विधानसभा उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है।

जारी सूची में मध्यप्रदेश भाजपा के 39 प्रत्याशियों की जानकारी साझा की गई है। जिसमें डिंडोरी जिले के शहपुरा क्षेत्र से पूर्व केबिनेट मंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता ओमप्रकाश धुर्वे को भाजपा ने उम्मीदवार घोषित किया है।

उल्लेखनीय है कि शहपुरा क्षेत्र में 2018 के चुनाव में भाजपा की ओर से ओमप्रकाश धुर्वे वर्तमान कांग्रेस विधायक भूपेंद्र मरावी से बड़े अंतर से चुनाव हार गए थे। इस बार ओमप्रकाश धुर्वे के डिंडोरी विधानसभा से चुनाव लडने की अधिक संभावना बताई जा रही थी वहीं 2023 के चुनाव में ओमप्रकाश धुर्वे की बजाय ज्योति प्रकाश धुर्वे के चुनाव लडने की संभावनाएं अधिक व्यक्त की जा रही थी। भाजपा द्वारा जारी सूची के बाद शहपुरा क्षेत्र से पंकज सिंह तेकाम, सोनम मरावी सहित अन्य नेताओं की दावेदारी की अटकलों पर विराम लग गया है। वहीं अब डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नेताओं के बीच टिकट को लेकर रस्साकसी बढ़ गई है। जारी सूची में पार्टी ने सुरक्षित अनुसूचित जनजाति और अनुसूचित जाति वर्ग की सीटों पर विशेष रूप से चुनाव के बहुत पहले प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है ताकि इन क्षेत्रों में पार्टी संगठन और उम्मीदवार अभी से अपना काम शुरू कर दे। और टिकट के लिए प्रतिस्पर्धा को लेकर फैलने वाली गुटबाजी न फैले।

भाजपा कांग्रेस और जीजीपी के बीच मुकाबला होगा

शहपुरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के वर्तमान विधायक भूपेंद्र मरावी की उम्मीदवारी पूरी तरह से तय मानी जा रही है। वहीं गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अमान सिंह पोरते इस क्षेत्र से चुनाव मैदान में होगे और भाजपा से ओमप्रकाश धुर्वे की घोषणा के बाद अब इस विधानसभा क्षेत्र के चुनावी संघर्ष की तस्वीर साफ होती जा रही है। शहपुरा विधानसभा क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष अमर सिंह मार्को के भी मैदान में उतरने की पूरी संभावना है। पिछले चुनाव में गोगपा का प्रदर्शन इस क्षेत्र में काफी मजबूत रहा था। ओमप्रकाश धुर्वे की घोषणा के बाद जिले में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है वे भाजपा के दिग्गज नेता के साथ साथ जिले की राजनीति में भी सबसे मजबूत नेता माने जाते है किन्तु पिछले चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन और क्षेत्र में भाजपा से आम लोगों की बढ़ रही दूरी के बीच भारतीय जनता पार्टी के लिए चुनाव में सफल होना बहुत आसान नहीं है।

https://myshopprime.com/reseller10047326/jr5ztq1

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000