10वीं में मालती पाराशर-12वीं में ध्रुव कुमार साहू ने बनाई राज्य मेरिट जगह, कलेक्टर ने किया सम्मानित

Listen to this article

10वीं में मालती पाराशर-12वीं में ध्रुव कुमार साहू ने बनाई राज्य मेरिट जगह, कलेक्टर ने किया सम्मानित

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 15 अप्रैल 2026 – डिंडौरी माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा घोषित हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा परिणामों में डिंडौरी जिले के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। परिणामों की घोषणा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा भोपाल से की गई।

घोषित परिणामों के अनुसार कक्षा 10वीं में जिले का परीक्षा परिणाम 83.8 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं में 86.87 प्रतिशत रहा। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर डिंडौरी जिले ने राज्य स्तर पर कक्षा 10वीं में 9वां एवं कक्षा 12वीं में 8वां स्थान प्राप्त किया है।

राज्य मेरिट सूची में भी जिले के विद्यार्थियों ने स्थान बनाया है। कक्षा 10वीं में कुमारी मालती पाराशर ने 500 में 490 अंक (98 प्रतिशत) अर्जित कर प्रदेश में 10वां स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा 12वीं में ध्रुव कुमार साहू ने 500 में 485 अंक (97 प्रतिशत) के साथ प्रदेश में 8वां स्थान हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित किया।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने दोनों मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों एवं विद्यालय प्राचार्यों को कलेक्टर निवास पर आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं मिठाई भेंट कर बधाई दी गई तथा 10-10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि के चेक प्रदान किए ।

कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने विद्यार्थियों की इस उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि यह सफलता जिले के शैक्षणिक वातावरण एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।

डिंडौरी जिले के विद्यार्थियों ने इस वर्ष उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है। यह हम सभी के लिए गर्व का विषय है। सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।”

 

श्रीमती अंजू पवन भदौरिया  कलेक्टर

मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता और शिक्षकों को जाता है। नियमित अध्ययन और अनुशासन से यह संभव हो पाया है। आगे भी इसी तरह मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करना चाहता हूं।”छात्र ध्रुव कुमार साहू 

“सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार और शिक्षकों के सहयोग से यह सफलता मिली है। मैं आगे भी मेहनत जारी रखते हुए अपने सपनों को साकार करना चाहती हूं।”छात्रा मालती पाराशर ”

डिंडौरी जिले के इस शानदार प्रदर्शन से क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है तथा यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000