मुख्यालय में सड़क जाम- sdm की समझाइश और cmo को निर्देश के बाद माने नाराज लोग

Listen to this article

सड़क और बुनियादी सुविधाओं की बदहाली पर फूटा गुस्सा

 (मोहम्मद साहिब की रिपोर्ट)

जनपथ टुडे डिंडोरी 21 अप्रैल 2026 :— डिंडोरी जिले के सुबखार क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं के अभाव और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ वार्ड वासियों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। इमली कुटी मार्ग के निर्माण, पक्की नाली और मुक्तिधाम मार्ग की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में स्थानीय निवासियों ने मुख्य मार्ग पर ‘चक्का जाम’ कर उग्र प्रदर्शन किया। हालांकि बाद में डिंडोरी एसडीएम रामबाबू देवांगन ने प्रदर्शन स्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों से चर्चा की और उन्हें समझाइस दी उन्होंने कहा कि आपकी समस्या का समाधान तत्काल कराया जाएगा। बताया जाता है कि नगर परिषद में कायाकल्प योजना के तहत उक्त समस्याओं का निराकरण किया जाएगा।

*सालों से लंबित हैं मांगें*

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि ‘इमली कुटी मार्ग’ पिछले कई वर्षों से जर्जर स्थिति में है। सड़क पर बने गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं और उड़ती धूल से बच्चों व बुजुर्गों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है। सड़क के साथ-साथ क्षेत्र में जल निकासी के लिए नालियों और मुक्तिधाम जाने के लिए व्यवस्थित मार्ग की मांग भी लंबे समय से की जा रही है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

प्रशासनिक आश्वासन पर भरोसा नहीं

आंदोलनकारियों ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वे कई बार जिला प्रशासन को लिखित आवेदन दे चुके हैं। किंतु ना तो नगर परिषद ने और ना ही जिला प्रशासन ने समस्या के समाधान के लिए कोई कार्रवाई की है।

*यातायात हुआ ठप, राहगीर परेशान*

चक्का जाम होने से कुछ समय के लिए सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। दैनिक यात्रियों और मालवाहक वाहनों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

आपका कहना है –

स्थानीय लोगों ने सड़क नाली आदि समस्या को लेकर अपनी बात रखी थी जिसका मौके पर निरीक्षण किया और लोगों को समझाइश दी तथा नगर परिषद सीएमओ को तत्काल का प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए हैं।
रामबाबू देवांगन
Sdm डिंडोरी

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000