
Sdm और sdop ने किया जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश

Sdm और sdop ने किया जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण, बंदियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 11 मई 2026- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में आज जिला जेल डिंडौरी का संयुक्त निरीक्षण एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन एवं एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी ने किया।निरीक्षण के दौरान भोजनशाला, पुरुष बैरक एवं महिला बंदी गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान बंदियों के कल्याण से संबंधित विषयों पर चर्चा करते हुए भोजन की गुणवत्ता में और सुधार लाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में आवश्यक साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक पाई गई। बैरकों की सघन जांच के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध सामग्री नहीं मिली।
बंदियों ने अधिकारियों को बताया कि उन्हें नाश्ता एवं भोजन अच्छी गुणवत्ता का उपलब्ध कराया जा रहा है। साथ ही विषम परिस्थितियों में बेहतर उपचार सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया, जिस पर संबंधित अधिकारियों ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान एसडीओपी डिंडौरी सतीश द्विवेदी ने बंदियों को जेल में रहते हुए अच्छे कार्य करने, पढ़ाई जारी रखने तथा अच्छा व्यवहार बनाए रखने की समझाइश दी।

