
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई क्षीर धारा ग्राम योजना समन्वय समिति की बैठक
दुग्ध उत्पादन बढ़ाने ,पशु स्वास्थ्य, पोषण और नस्ल सुधार पर हुई विस्तृत चर्चा
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी : 14 मई,2026- कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में क्षीर धारा ग्राम योजना अंतर्गत पशु स्वास्थ्य, पोषण एवं नस्ल सुधार समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने और पशुपालकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित पोषण, टीकाकरण, उपचार व्यवस्था एवं उन्नत नस्ल संवर्धन कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई।
- कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि योजना का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए तथा पशुपालकों को समय पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि क्षीर धारा ग्राम योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने और पशुपालकों की आय में वृद्धि करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। योजना के माध्यम से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ पशुपालन को रोजगार के मजबूत माध्यम के रूप में विकसित किया जा रहा है।
बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं समिति के सदस्य उपस्थित रहे।


