स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शंकर घाट में स्वच्छता श्रमदान

Listen to this article

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 17 मई 2026 – डिंडौरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रविवार को शंकर घाट में स्वास्थ्य विभाग डिंडौरी द्वारा विशेष स्वच्छता एवं श्रमदान अभियान चलाया गया। अभियान के तहत घाट परिसर एवं नर्मदा नदी के जल को स्वच्छ और सुरक्षित बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सामूहिक श्रमदान कर घाट क्षेत्र की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान घाट के किनारों एवं नदी के जल में जमा पॉलिथीन, प्लास्टिक एवं कांच की बोतलें, लावारिस बैग, पुराने जूते-चप्पल, पूजा सामग्री एवं जलीय वनस्पतियों के बीच फंसे कचरे को बाहर निकाला गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पानी एवं घाट की सीढ़ियों में जमा कई क्विंटल कचरे को हटाकर घाट को स्वच्छ बनाया।

अभियान में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मनोज पांडे, सिविल सर्जन रमेश मरावी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी जयश्री मरावी, एस.के. झारिया, डॉ. अंकित अलावे, विक्की जमरा सहित स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम उपस्थित रही।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा एकत्रित कचरे को सुरक्षित रूप से नगर परिषद को सौंपा गया, ताकि उसका वैज्ञानिक एवं सुरक्षित निष्पादन किया जा सके।

अधिकारियों ने आमजन से नर्मदा घाटों की स्वच्छता बनाए रखने एवं प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट सामग्री नदी में न फेंकने की अपील की।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000