जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत योगाभ्यास एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित, स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों ने किया योग 

Listen to this article

 

स्कूली बच्चों सहित अन्य लोगों ने किया योग

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 17 मई 2026 – रविवार को डिंडौरी में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 15 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम एवं जिले में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत रविवार को आयुष विभाग डिंडौरी एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा “योग से निरोग” थीम पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों द्वारा योगाभ्यास, जुम्बा एरोबिक एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास किया गया। इसके साथ ही नर्मदा घाट पर स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई तथा जिले के सभी जलाशयों को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने की शपथ ली गई।

कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं प्रतिभागियों ने जल संरक्षण एवं स्वच्छता के प्रति जनजागरूकता का संदेश देते हुए आमजन से भी नदियों एवं जल स्रोतों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की।

आयोजन में आयुष विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000