
साकेत नगर में खुले सेप्टिक टैंक में गिरी गाय, युवा शक्ति के प्रयासों से बची जान
✍️ उपसंपादक मोहम्मद साहिब
जनपथ टुडे डिंडोरी 23मई:— डिंडोरी जिले के साकेत नगर स्थित भवतारिणी मंदिर के सामने एक खुले और जर्जर सेप्टिक टैंक ने आज एक बेजुबान जानवर की जान जोखिम में डाल दी। पानी और कचरे से लबालब भरे इस टैंक में एक गाय गिर गई, जिसके बाद वह डूबने लगी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों की सूचना पर ‘युवा शक्ति डिंडोरी’ की टीम ने तत्परता दिखाई और बड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
समय रहते पहुंची मदद, टला बड़ा हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, गाय का पैर फिसलने से वह अचानक खुले सेप्टिक टैंक में जा गिरी। टैंक की गहराई और उसमें भरे दूषित पानी व कचरे के कारण गाय को बाहर निकलना नामुमकिन हो गया था। यदि समय पर सहायता नहीं पहुंचती, तो दम घुटने या डूबने से गाय की जान जा सकती थी। युवा शक्ति डिंडोरी के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर रस्सियों की मदद ली और कार से खींचकर गाय को सुरक्षित टैंक से बाहर निकाला।

प्रशासन से सुरक्षा की मांग
युवा शक्ति डिंडोरी और स्थानीय नागरिकों ने संबंधित विभाग और नगर प्रशासन से निवेदन किया है कि उक्त सेप्टिक टैंक को संज्ञान में लिया जाए। मांग की गई है कि इस खतरनाक गड्ढे को जल्द से जल्द पूरी तरह सुरक्षित तरीके से ढका जाए या इसकी मरम्मत कराई जाए ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की जनहानि या पशुहानि न



