
जिले के 9 पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति, एसपी आशीष खरे ने दिलाया वरिष्ठ पदभार
एक एएसआई और आठ प्रधान आरक्षकों ने संभाली नई जिम्मेदारी, कर्तव्यनिष्ठा व जनसेवा को बताया सर्वोच्च प्राथमिकता
संपादक: प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे, डिण्डौरी 26 जून 2026 – डिण्डौरी जिला पुलिस में शुक्रवार को पदोन्नति प्राप्त पुलिस कर्मियों के लिए वरिष्ठ पदभार ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक आशीष खरे के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विभाग के 09 पुलिस कर्मचारियों को पदोन्नति उपरांत उनके नवीन पद का कार्यभार सौंपा गया।
समारोह के दौरान प्रधान आरक्षक राजेश सोनी को सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर पदोन्नत कर वरिष्ठ पदभार ग्रहण कराया गया। वहीं 08 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक पद पर पदोन्नति देकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आशीष खरे ने सभी पदोन्नत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पदोन्नति केवल सम्मान नहीं, बल्कि जिम्मेदारियों और कर्तव्यों में वृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अपने नवीन दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ करें तथा आमजन को बेहतर पुलिस सेवा उपलब्ध कराने के लिए सदैव तत्पर रहें।
इन पुलिस कर्मियों को मिली पदोन्नति
प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक (ASI):
राजेश सोनी
आरक्षक से प्रधान आरक्षक:
भीकम सिंह मार्को
विवेक सिंह
नरेन्द्र प्रताप सिंह
खेम सिंह सैयाम
सेम सिंह बैगा
जगन्नाथ सिंह बट्टे
प्रमोद कुमार पटेरिया
विकास कुमार सूर्या
कार्यक्रम में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सभी पदोन्नत साथियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डिण्डौरी पुलिस ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी पदोन्नत अधिकारी एवं कर्मचारी अपने अनुभव, कर्तव्यनिष्ठा और उत्कृष्ट कार्यशैली से विभाग की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जनसेवा के दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करेंगे।



