SDM ने किया फिल्टर प्लांट का निरीक्षण – पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाने के निर्देश 

Listen to this article

संपादक : प्रकाश मिश्रा

जनपथ टुडे, डिंडोरी 4 जून 2026 – नगरवासियों को निर्बाध एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिंडोरी के एसडीएम रामबाबू देवांगन ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) के साथ नगर के वाटर फिल्टर प्लांट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्लांट की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए कि शहर में पानी की सप्लाई किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए। इसके लिए फिल्टर प्लांट में कर्मचारियों की 24 घंटे ड्यूटी सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी तकनीकी समस्या का तत्काल समाधान किया जा सके।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक उपकरणों एवं मोटरों की खरीदी शीघ्र कराने के निर्देश भी मुख्य नगर पालिका अधिकारी को दिए, जिससे जलापूर्ति व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि फिल्टर प्लांट में पानी शुद्धिकरण के लिए फिटकरी, चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता है। साथ ही प्लांट परिसर में नियमित रूप से साफ-सफाई भी कराई जा रही है, जिससे पेयजल की गुणवत्ता बनी रहे।

एसडीएम रामबाबू देवांगन ने प्लांट परिसर में लंबे समय से बेकार पड़े कबाड़ उपकरणों का भी निरीक्षण किया और उन्हें नियमानुसार नीलाम करने के निर्देश दिए, ताकि परिसर व्यवस्थित रहे तथा अनुपयोगी सामग्री का उचित निस्तारण किया जा सके।

नगरवासियों को बेहतर और निर्बाध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से SDM की इस पहल को महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000