
एमपी में किसानों के समर्थन में कांग्रेस का प्रदर्शन,कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठियां भांजी और पानी की बौछारें की
पूर्व सीएम दिग्विजय समेत 20 नेता गिरफ्तार
जनपथ टुडे, भोपाल, 23 जनवरी 2021, राजभवन घेराव के लिए जा रहे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने वाटर कैनन से पानी छोड़कर रोशनपुरा चौराहे पर ही रोक लिया। किसान आंदोलन के समर्थन में शनिवार को भोपाल में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की अगुवाई में कार्यकर्ता भोपाल के जवाहर चौक पर जुटे उन्हें राजभवन तक मार्च निकालना था।
रोशनपुरा के पास ही कांग्रेसियों को रोक लिया गया, पुलिस ने लाठियां भांजी और वाटर कैनन भी चलाई। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, उनके बेटे जयवर्धन समेत 20 नेताओं को गिरफ्तार किया गया।

कमलनाथ ने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे हजारों किसान भाइयों और कांग्रेसजनों पर शिवराज सरकार के इशारे पर बर्बर लाठीचार्ज किया गया आंसू गैस के गोले छोड़े और वाटर कैनन भी चलाई गई।
प्रदर्शन के दौरान गाड़ी पर सवार पूर्व सीएम कमलनाथ
प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं समेत प्रदेश के कई हिस्सों में आए कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए कमलनाथ ने कहा कि मोदी सरकार किसानों को मजबूर बनाना चाहती और नए कृषि बिलों के जरिए उन्हें बिजनेसमैनो के हवाले करना चाहती है।महिला कार्यकर्ताओं को भी पुलिस ले गई
इंदौर शहर अध्यक्ष बोले मेरी तो कलाई टूट गई

इंदौर के कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने बताया कि हम लोग जवाहर चौक पर जुटे थे। यहां से शांतिपूर्वक प्रदर्शन करते हुए राजभवन की ओर बढ़े, हमें रोकने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस तैनात थी।जवानों ने रोशनपुरा से आगे जाने से रोक दिया, हम कुछ समझ पाते इससे पहले ही पानी की बौछार पड़ने लगी और आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए इसी दौरान पुलिस ने डंडा बरसाना शुरू कर दिया। बचने के लिए मैं पीछे हटा दो तीन लाठी पीठ पर और एक लाठी कलाई में लगी। यहां से बचकर निकला हूं मेरे कलाई की हड्डी टूट गई है।




