सरस्वती शिशु मंदिर में मनाई गई महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती

Listen to this article

 

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडोरी 3 अक्टूबर 2026- सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय डिंडोरी में आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई।

कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य शिवलाल रजक द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के छाया चित्र पर तिलक वंदन एवं माल्यार्पण कर किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इसी तारतम्य में संस्था प्रधान देवेन्द्र नाथ चतुर्वेदी ने अपने उद्बोधन में बताया कि महात्मा गांधी जी को हम प्यार से बापू कहते हैं। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। उन्होंने हमें सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। बिना लड़ाई के, सिर्फ सच और शांति से उन्होंने अंग्रेजों से हमारे देश को आजाद कराया। उनका नारा था “करो या मरो”। वहीं लाल बहादुर शास्त्री जी हमारे देश के दूसरे प्रधानमंत्री थे, जो बहुत ही सादे और ईमानदार व्यक्ति थे। उन्होंने देश के जवानों और किसानों के लिए “जय जवान, जय किसान” का अमर नारा दिया था।

प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्ण कुमार पाण्डे ने अपने उद्बोधन में बच्चों को बताया कि आज हम दोनों महापुरुषों को याद करते हैं और उनसे सच्चाई, ईमानदारी और देशभक्ति सीखने का प्रण लेते हैं। हमें उनके बताए हुए मार्ग पर चलना चाहिए।

कार्यक्रम के अंत में सभी भैया-बहनों एवं आचार्य परिवार ने देश की उन्नति में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000