
Sdm रामबाबू ने किया कुकर्रामठ एवं मानिकपुर में स्वामित्व योजना और धान पंजीयन कार्यों का निरीक्षण
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडौरी, 09 अक्टूबर 2026- जिले में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा पंजीयन कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डिंडौरी एसडीएम श्री रामबाबू देवांगन ने ग्राम पंचायत मानिकपुर में स्वामित्व योजना, धान पंजीयन एवं फार्मर रजिस्ट्री से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया।

कुकर्रामठ में निरीक्षण के दौरान धान पंजीयन का कार्य सुचारू रूप से संचालित पाया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने धान पंजीयन ऑपरेटर द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। ग्रामीणों को स्वामित्व योजना के अंतर्गत पंजीयन की प्रक्रिया एवं योजना से मिलने वाले लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही पात्र हितग्राहियों को आवश्यक पंजीयन कार्य समय पर पूर्ण कराने के लिए प्रेरित किया गया।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत मानिकपुर में स्वामित्व योजना, फार्मर रजिस्ट्री एवं नामांतरण से संबंधित कार्यों का निरीक्षण किया गया। आमजन से संवाद कर इन कार्यों की प्रगति एवं उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। ग्रामीणों को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व, स्वामित्व योजना के लाभ तथा नामांतरण की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया।
इस दौरान उपस्थित ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार स्वामित्व योजना के तहत पंजीयन कार्य कराए जाने के लिए शासन के प्रति आभार व्यक्त किया। निरीक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को योजनाओं के प्रति जागरूक करना, पंजीयन कार्यों को गति देना तथा पात्र हितग्राहियों तक शासकीय योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करना है।


