बजाग, नीमटोला, मिंडली में ब्लॉक कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन

Listen to this article

विधायक समर्थको का विरोध प्रदर्शन

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 21 जुलाई 2021, विधायक ओमकार मरकाम के अपमान में विरोध प्रदर्शन किया गया और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम अनुसार कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर प्रभारी मंत्री और प्रशासन के खिलाफ विरोध का प्रदर्शन किया।

 

ब्लॉक काँग्रेस बजाग के तत्वाधान में लोकेश पटेरिया एवं युवा काँग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपचंद पूषाम मजदूर काँग्रेस अध्यक्ष भुनेश्वर सोनी, महिला काँग्रेस ब्लॉकध्यक्ष रामवती विश्वकर्मा, युवा काँग्रेस अध्यक्ष राजेश मरावी दीनदयाल गजेंद्र, महिला कांग्रेस जिला महामंत्री पार्वती धुर्वे की उपस्थिति में ग्राम आमाडोंगरी में शिवराज सिंह का पुतला जलाया गया।

ब्लॉक काँग्रेस बजाग के तत्वाधान में युवा काँग्रेस विधानसभा अध्यक्ष दीपचंद पूषाम के नेतृत्व में ग्राम ख़िरसारी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाया गया। ब्लॉक काँग्रेस बजाग के तत्वाधान में पवन विश्वकर्मा के नेतृत्व में ग्राम बुचवा व मिंडली में शिवराज सिंह का पुतला जलाया गया। राजेश मरावी, जोहन सिंह, गणेश सिंह, अंकित ठाकुर के नेतृत्व में ग्राम नीमटोला बजाग में भी मुख्यमंत्री के पुतला जलाया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000