अमरपुर में विधिक साक्षरता शिविर संपन्न

Listen to this article

देव सिंह भारती :-

जनपथ टुडे, डिण्डौरी, 2 सितम्बर 2020, विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जनपद पंचायत मुख्यालय अमरपुर में महिला सशक्तीकरण के लिए विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन 2 सितम्बर को जनपद पंचायत सभागार में किया गया। जिसमें लगभग 50 से 60 महिलाओं ने भाग लिया, कोरोना वायरस के मध्य नजर रखते हुए सोशल डिस्टेंस कर बैठने की व्यवस्था की गई।

 

आयोजित कार्यक्रम को न्यायाधीश प्रवीण पटैल, सचिव देव कुमार पाठक न्यायिक जज प्रथम क्षेणी अधिवक्तागण सीमा गोयल, रज्जू कुरैषी, अखिलेष दुबे, ए एस कुशराम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, मालती तिवारी जनपद सदस्य उपस्थित होकर महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्योें पर अपना व्याखयान देते हुए महिलाओं को अपने अधिकार के प्रति सजग रहते हुए समाज को मुख्यधारा से जोड़ने की जोड़ने की समझाईस दी गई। जिसमें मौजूद महिलाएं अपने अधिकार समझते हुए खुशी का इजहार करते नजर आयी। आयोजित कार्यक्रम के उपरांत विधायक प्रतिनिधि महेन्द्र ठाकुर, गुमान सिंह मरावी द्वारा मजदूरों की ओर से आवेदन देते हुए मनरेगा में 100 दिवस के अलावा अतिरिक्त मानव दिवस बढ़ाने निवेदन किया गया। जिस पर न्यायिक मजिस्टेट द्वारा आवेदन मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत को देते हुए सम्बधित विभाग में भेजने के निर्देशदिए गए हैं।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000