धर्मांतरण कराए जाने की शिकायत, बजाग पुलिस विवेचना में जुटी

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 11 दिसंबर 2020, प्राप्त जानकारी के अनुसार बजाग और आसपास के गांवों में इन दिनों धर्मांतरण का काम जोरों से चल रहा है। आसपास के गांवों में गरीब वर्ग के लोगों को लालच और लोभ देकर बड़ी संख्या में हिन्दु धर्म छोड़कर ईसाई धर्म को अपनाने का दबाव बनाया जा रहा है। हिन्दू धर्म का दुष्प्रचार कर जातिवाद का जहर फैला कर कम पढ़े लिखे और गरीब तबके के लोगों को बरगलाए जाने के आरोप इन प्रचारकों पर लग रहे है। बताया जाता है आस पास के ग्रामीण अंचल में इस तरह की गतिविधियों में कई लोग संलग्न है जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग ईसाई धर्म अपना चुके हैं।

आज बजाग ब्लॉक मुख्यालय में ऐसा ही ईसाई धर्म के प्रचार का कार्यक्रम किया जा रहा था जिसमें एक गरीब परिवार के यहां बीस से पच्चीस लोगों को ईसाई धर्म की दीक्षा दिए जाने की जानकारी मिलने पर स्थानीय नागरिकों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, इस बीच काफी बबाल मचा और लोगों के बीच भारी आक्रोश देखा गया। पुलिस को सूचना दी और मौके पर पुलिस द्वारा कुछ लोगों को थाने ले जाकर पूछताछ की जा रही है।

बताया जाता है कि बजाग थाने में नागरिकों ने लिखित में कुछ लोगों की नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई है, इस संबंध में पुलिस विवेचना कर रही है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000