17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘सेवा संकल्प अभियान’ प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने की प्रेस वार्ता, जिले के विकास में सकारात्मक सहभागिता की अपील

Listen to this article

प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने की प्रेस वार्ता

 

एक माह तक जिलेभर में होंगे सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम

संपादक प्रकाश मिश्रा 

जनपथ टुडे डिंडौरी 16 सितम्बर 2026- जिले में ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न जनसेवा एवं जनभागीदारी आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान की जिला स्तरीय कार्यक्रम योजना को लेकर प्रभारी मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी ने बुधवार को प्रेस वार्ता कर अभियान की रूपरेखा की जानकारी दी।

प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं और जनकल्याणकारी गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज की सकारात्मक सहभागिता सुनिश्चित करना है। उन्होंने जिलेवासियों से अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा डिंडौरी के विकास में सकारात्मक सहयोग देने की अपील की।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदौरिया सहित जिले के विभिन्न शासकीय विभागों के प्रमुख अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष, भाजपा जिला अध्यक्ष एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

17 सितंबर से शुरू होंगे कार्यक्रम

जिला स्तरीय कार्यक्रम योजना के अनुसार अभियान की शुरुआत 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीप’ कार्यक्रम से होगी। हितग्राही परिवारों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन का कार्यक्रम डेमघाट डिंडौरी में शाम 7 बजे प्रस्तावित है।

अभियान के दौरान ‘मेरे सपनों का भारत’, ‘नमो सेवा’, ‘आंगन मिलन सेवा’, ‘सेवा की कहानी’, ‘बड़नगर से वाराणसी यात्रा’, ‘सेवा ज्योति कलश यात्रा’, ‘सेवा—मेरा योगदान’, ‘सेवा सेतु अभियान’, ‘सेवा के रंग—भारत मंडल’, ‘सेवा फर्स्ट—राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज’, ‘सुशासन सेवा संवाद’ तथा ‘25 साल—25 कहानियां’ सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

जनभागीदारी पर रहेगा विशेष जोर

कार्यक्रम योजना में जिले के विकासखंडों और जिला मुख्यालय पर अलग-अलग दिवसों में गतिविधियां आयोजित करने का प्रावधान है। सेवा सेतु अभियान के तहत योजनाओं की जानकारी, पात्रता जांच एवं लाभ वितरण जैसी गतिविधियां भी प्रस्तावित हैं। वहीं ‘सेवा—मेरा योगदान’ के अंतर्गत 25 सेवा गतिविधियों को अभियान से जोड़ा गया है।

प्रभारी मंत्री ने अभियान को केवल सरकारी कार्यक्रम न मानकर जनभागीदारी का अभियान बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन, प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सामूहिक सहभागिता से जिले में विकास एवं सेवा गतिविधियों को और गति दी जा सकती है

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000