
कोटवार संघ ने की नियमितीकरण और भूमि स्वामी हक की मांगःसौंपा ज्ञापन
संपादक प्रकाश मिश्रा
जनपथ टुडे डिंडोरी 27 अक्टूबर 2026- डिंडोरी में आजाद कोटवार कर्मचारी संघ ने अपनी तीन सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन नायब तहसीलदार को दिया गया।
संघ ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो प्रदेशभर के करीब 38 हजार कोटवार भोपाल में अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन और काम बंद हड़ताल शुरू करेंगे।
कोटवार संघ अध्यक्ष तुलसीराम मार्को ने बताया कि पूर्व में भी जिला स्तर पर ज्ञापन सौंपा गया था। लंबे समय से मांगों का समाधान न होने से कर्मचारियों में असंतोष है।
ये है कोटवार संघ की प्रमुख माँग
कोटवार संघ की प्रमुख मांगों में 38 हजार कोटवारों को नियमित करना, सेवा भूमि पर भूमिस्वामी हक देना और वर्दी व अन्य सामग्री की राशि सीधे खातों में जमा करना शामिल है।
संघ ने दे चेतावनी –
कोटवार संघ ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि अगर मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो 30 और 31 अक्टूबर से भोपाल में आंदोलन शुरू किया जाएगा।

