मंत्री कमल पटेल ने जोगी टिकरिया में नर्मदा की संध्या आरती

Listen to this article



देश प्रदेश के विकास के लिए कर रहे हैं नर्मदा परिक्रमा

 

जनपथ टुडे, डिंडौरी, 10 फरवरी, 2021, प्रदेश शासन के किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री कमल पटेल बुधवार की शाम सपरिवार जिले में पहुँचे। देश प्रदेश के विकास की मनोकामना लेकर सपरिवार नर्मदा परिक्रमा कर रहे मंत्री पटेल जोगीटिकरिया पहुँचे। यहाँ उन्होंने संध्या आरती और नर्मदा पूजन किया।

 

 है कि श्री पटेल सपरिवार नर्मदा की परिक्रमा पर उत्तर तट से अमरकंटक जा रहे है, मंत्री पटेल के साथ बड़ी संख्या में परिक्रमावासी भी है। सभी ने बुधवार की शाम जोगी टिकरिया में महा आरती की और देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की है। इस दौरान SDM महेश मंडलोई, तहसीलदार विसेन सिंह ठाकुर,भाजपा अध्यक्ष नरेंद्र राजपूत ,स्थानीय विधायक ओमकार मरकाम, जनपद उपाध्यक्ष सुशील राय, मंडल अध्यक्ष अमरपुर कृष्ण कुमार मिश्रा, राधे श्याम यादव, जनअभियान परिषद के विजय वास्पे, जावेद इकबाल, सुनील चौधरी ने मंत्री कमल पटेल से सौजन्य भेंट कर मंगलमय यात्रा की शुभकामना दी।


Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000