गाड़ासरई हायर सेकंडरी स्कूल में चोरी का प्रयास

Listen to this article

असामाजिक तत्वों की हरकत

 

जिले के गाड़ासरई थाना अंतर्गत हायर सेकेंडरी स्कूल में अज्ञात चोरों के द्वारा कल रात ताला तोड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार संस्था प्रभारी प्राचार्य अमोल सिंह मरावी के द्वारा बताया गया कि इससे पहले भी असामाजिक तत्वों के द्वारा ऐसी हरकत की जा चुकी है। पर इस बार ज्यादा क्षति पहुंचाई है। चोरों के द्वारा दरवाजा, खिड़की, पानी सप्लाई, सिन्टेक्स टंकी को तोड़ फोड़ दिया गया है।इस घटना की जानकारी नजदीकी थाना गाड़ासरई में प्राचार्य के द्वारा लिखित में दी गई है। जिस पर पुलिस के द्वारा जल्द कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। थाना प्रभारी द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

घटना की जानकारी लगने पर नगर व आसपास के लोगों ने असामाजिक तत्वों की घोर निंदा की है वहीं घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है। सवाल पुलिस व्यवस्था पर भी उठ रहे है लॉक डॉउन में पुलिस की मुस्तैदी के बाद भी असामाजिक तत्व सक्रिय है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000