वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कलेक्टर सतर्क, बजाग अस्पताल में समीक्षा बैठक- स्वास्थ्य रथ को दिखाई हरी झंडी

Listen to this article

स्वास्थ्य रथ को दिखाई हरी झंडी दिखाती कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदोरिया

संपादक प्रकाश मिश्रा 

 जनपथ टुडे डिंडोरी 12 जुलाई 2026- डिंडौरी जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने वर्षा ऋतु के दौरान संभावित संक्रामक एवं जलजनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बीएमओ, चिकित्सक, सीएचओ एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने सभी चिकित्सकों को निर्देश दिए कि स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने भर्ती मरीजों की समुचित देखभाल, अस्पताल परिसर में स्वच्छता बनाए रखने तथा संक्रमण की रोकथाम के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के बाद कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रथ गांव-गांव पहुंचकर वर्षा ऋतु में स्वास्थ्य सुरक्षा, स्वच्छता एवं रोगों से बचाव के प्रति लोगों को जागरूक करेगा।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000