पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने फूंका आंदोलन का बिगुल

Listen to this article

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत 22 जुलाई से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं अधिकारी कर्मचारी

विधायक ओमकार सिंह मरकाम ने दिया आंदोलन को समर्थन

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 22 जुलाई 2021, संयुक्त मोर्चा के बैनर तले जिले के पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के कर्मचारी एवं अधिकारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में रैली निकालकर धरना प्रदर्शन किया। रैली के बाद संयुक्त मोर्चा अपनी मांगों का ज्ञापन लेकर जिला पंचायत पहुंचे जहां जिला पंचायत सीओ के नाम स्मरण पत्र ज्ञापन के रुप सहायक संचालक लेखा शरद चंद्र मरावी को सौंपा गया।

 

डिंडोरी विधायक ओमकार मरकाम ने दिया आंदोलन को समर्थन

डिंडोरी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक ने संयुक्त मोर्चा के आंदोलन को समर्थन देने की बात कही है। जिस समय रैली जिला पंचायत पहुंची उसी दौरान विधायक ओमकार सिंह मरकाम भी जिला पंचायत पहुंचे और रैली में सम्मिलित समस्त अधिकारी कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों की मांगों को मेरा पूरा समर्थन है। विधानसभा स्तर पर भी में आप लोगों की बातों को रख दुगा। विधायक ओमकार मरकाम ने प्रधानमंत्री की विदेश यात्राओं पर भी तंज कसा उन्होंने कहा कि विदेश यात्राओं के लिए फंड उपलब्ध है किंतु फील्ड में कार्य कर रहे कर्मचारी और अधिकारियों की मांगों को पूरा करने के लिए सरकार के पास पैसा नहीं है।

कल से जनपद स्तर पर होगा आंदोलन

संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने बताया कि पूर्व निर्धारित धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन कार्यक्रम के अगले चरण में जिला मुख्यालय के सभी जनपद मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन का कार्यक्रम होगा संयुक्त मोर्चा के बैनर तले होने वाले आंदोलन का मुख्य उद्देश्य लंबित मांगों का निराकरण एवं अनार्थिक मांगों के आदेश तत्काल जारी करवाना है।

बजाग जनपद के कर्मी भी हड़ताल पर

संयुक्त मोर्चा के साथ जनपद स्तर पर भी कर्मचारी अधिकारी आज हड़ताल पर रहे। इसी क्रम में बजाग जनपद पंचायत का अमला भी कलम बन्द हड़ताल पर रहा और कर्मचारियों के समर्थन में शासन का विरोध किया गया।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000