बसपा 15 जनवरी को जन – कल्याणकारी दिवस मनाएगी

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 13 जनवरी 2022, बहुजन समाज पार्टी के तत्ववाधान में देश में सामाजिक परिवर्तन की महानायिका सर्वसमाज के सम्मान एवं स्वाभिमान की प्रतीक बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व सांसद मा. बहन कुमारी मायावती जी के 66 वे जन्म दिन के अवसर पर जन-कल्याणकारी दिवस समारोह का आयोजन बाईपास रोड हाल डिण्डौरी में सुबह- 12:00 बजे से शाम 5 बजे तक 15 जनवरी को किया जा रहा है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशिष्ट मा.दौलत राम बचैहा (जोन इंचार्ज डिण्डौरी) विशेष अतिथि ओमप्रकाश चौधरी (विधानसभा अध्यक्ष शहपुरा) राजेन्द्र सिंह भादौरिया (विधानसभा अध्यक्ष डिण्डौरी) अंसार अहमद (नगर अध्यक्ष डिण्डौरी) रवि कुमार रैदास (नगर अध्यक्ष शहपुरा) असगर सिद्धिकी (जिला अध्यक्ष बसपा डिण्डौरी) होगे कार्यक्रम की अध्यक्षता मा.इंदर सिंह उइके (जोन इंचार्ज मंडला) करेगे।

बसपा जिला अध्यक्ष ने सभी पार्टीजन और पदाधिकारियों से अपील की है कि तन-मन-धन से सहयोग कर जन-कल्याणकारी दिवस समारोह को सफल बनायें, सभी की कार्यक्रम में उपस्थित रहे ताकि आयोजन को सफल बनाया जा सके।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000