
कैबिनेट मंत्री ने आभार व्यक्त किया
डिंडोरी – जनपथ टुडे, 24.02.2020

उल्लेखनीय है कि जिले में आयोजित शबरी जयंती एवं आदिवासी सम्मेलन की कमान मुख्यत कैबिनेट मंत्री ओमकार सिंह के हाथों में सौंपी गई थी और आयोजन की सफलता उनके लिए एक बड़ी चुनौती थी जिसके लिए अथक प्रयास और सतत देख रेख, प्रशासन के साथ लगातार संपर्क और मार्गदर्शन के बाद आज जिले में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
कैबिनेट मंत्री ओमकार मरकाम ने कार्यक्रम की सफलता के लिए आयोजन की जिम्मेदारी बखूबी निभाने पर सभी वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस बल, पार्टी के जुझारू कार्यकर्ताओं पार्टी संगठन सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों एवं मीडिया कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया हैं।



