हर घर मे तिरंगा अभियान के तहत वन अमले और वन समितियों ने निकाली रैली

Listen to this article

नागरिकों को किया जागरूक

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 10अगस्त 2022, आजादी के अमृत महोत्सव के तहत एक सप्ताह तक चलने वाले हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अंतर्गत आमजनों को जागरूक और प्रेरित करने बुधवार को सामान्य वन मंडल अंतर्गत वन परिक्षेत्र पश्चिम करंजिया में रेंजर प्राची मिश्रा के मार्गदर्शन में वन अमले और वन सुरक्षा समितियों ने रैली का आयोजन किया। इस दौरान वन कर्मचारियों ने आसपास के ग्रामों में हर घर तिरंगा अभियान का प्रचार प्रसार किया गया।

गौरतलब है कि कलेक्टर रत्नाकर झा ने भी ’’हर-घर तिरंगा’’ अभियान के तहत लोगों को अपने-अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान में सभी नागरिकां की भागीदारी सुनिश्चित करने वन विभाग ने भी कमर कस ली है। गाड़ासरई में आयोजित जागरूकता रैली में वनपाल शहीद खान, आशीष मरावी, धर्मराज धुर्वे, रामसेवक, सोमनाथ, वसंत चंदौल, विजय उपाध्याय, पुष्कर द्विवेदी, केशराम रजक, डालन धुर्वे और सभी वन समिति सदस्य शामिल रहे।

गौरतलब है कि Flag Code of India 2022 के तहत भारत के राष्ट्रीय ध्वज को दिन और रात में फहराने की अनुमति देने के लिए केंद्र सरकार ने 20 जुलाई, 2022 को भारतीय ध्वज संहिता में संशोधन किया है। इसके पूर्व तिरंगा केवल सूर्योदय और सूर्यास्त के बीच ही फहराया जा सकता था।लेकिन नये संशोधन के मुताबिक अब भारत का राष्ट्रीय ध्वज रात और दिन में कभी भी फहराया जा सकता है। यह केंद्र के हर घर तिरंगा अभियान को और गति देगा, जिसके तहत PM मोदी ने सभी नागरिकों से अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की है।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000