राहुल गांधी की सदस्यता निरस्त होने के विरोध में कांग्रेसियों का जाम

Listen to this article

जनपथ टुडे, डिंडोरी, 25 मार्च 2023, गुजरात कोर्ट के फैसले के बाद राहुल गांधी की संसद सदस्यता समाप्त किए जाने से नाराज़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए जिला मुख्यालय में सड़क पर बैठकर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू किया।

डिंडौरी कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने जिला मुख्यालय में मुख्यमार्ग पर बैठ कर जाम लगा दिया है। जबलपुर, अमरकंटक, शहडोल, मार्ग पर कार्यकर्ताओं ने जाम लगाया। जहा भारी सख्या में पुलिस बल भी मौजूद है। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कार्यक्रम में रमेश राजपाल प्रदेश प्रतिनिधि, शिवराज ठाकुर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सहित हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000