कांग्रेस में बगावत की आशंका: कमलनाथ कैबिनेट के 7 मंत्रियों समेत 17 विधायक बेंगलुरु पहुंचे

Listen to this article

सभी के फोन बंद

 

प्रद्युम्न सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह, प्रभुराम चौधरी और उमंग सिंघार बेंगलुरु गए

 

जनपथ टुडे, 09, 2020,
भोपाल. मध्य प्रदेश में चल रहे सियासी ड्रामे में सोमवार को बड़ी उथल-पुथल सामने आई। कांग्रेस में बड़ी बगावत की आशंका जाहिर की जा रही है। मुख्यमंत्री कमलनाथ की कैबिनेट के 7 मंत्रियों समेत 17 विधायक बेंगलुरु पहुंचने की खबरें हैं। मंत्रियों के फोन बंद हैं। ये सभी मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया गुट के लहैं। दिल्ली गए मुख्यमंत्री कमलनाथ भोपाल वापस लौट रहे हैं। इस घटनाक्रम के बाद माना यह जा रहा है कि विधानसभा सत्र की शुरुआत में कमलनाथ सरकार के खिलाफ भाजपा अविश्वास प्रस्ताव ला सकती है।

 

इन मंत्रियों के फोन बंद

मंत्री प्रद्युम्न सिंह, महेंद्र सिंह सिसोदिया, तुलसी सिलावट, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत, प्रभुराम चौधरी और उमंग सिंघार बेंगलुरु चले गए हैं ऐसा सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक, 10 विधायक भी बेंगलुरु पहुंचे हैं। इनमें विधायक ओपीएस भदौरिया, जसवंत जाटव के मोबाइल बंद हैं और वे अपने विधानसभा क्षेत्र में भी नहीं हैं। 8 अन्य विधायकों से भी संपर्क नहीं हो पाया है। राजभवन ने पुलिस मुख्यालय से कांग्रेस विधायकों की सुरक्षा को लेकर स्पष्टीकरण भी मांगा था। पीएचक्यू ने कहा कि 9 विधायकों की सुरक्षा बदली है, लेकिन अब तक किसी भी विधायक ने सुरक्षा वापस नहीं की है।

 

बेंगलुरू के बाहरी रिसॉर्ट में ठहरे मंत्री, यहां 400 पुलिसकर्मी तैनात

सूत्रों बताते है कि सभी मंत्रियों और विधायकों को बेंगलुरू के बाहरी इलाके में एक रिसॉर्ट में ठहराया गया है। यहां 400 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। महेंद्र सिंह सिसोदिया ने चार दिन पहले कहा था कि सिंधियाजी का अनादर किया गया तो सरकार संकट में पड़ जाएगी।

Related Articles

Close
Website Design By Mytesta.com +91 8809 666000